ज्यादा कॉफी पीने पर आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसमें घबराहट एंव चिंता प्रमुख है। इसके अलावा गैस की समस्या हो सकती है। पेट भी खराब हो सकता है। ज्यादा कॉफी पीना आपके हार्ट के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग विभाग ने तो एक दिन में कितना कैफीन लेना चाहिए इसकी मात्रा तय कर रखी है। अमेरिका में दिन में 400 ग्राम कैफीन की मात्रा निर्धारित की गई है। इसका मतलब है कि दिनभर में चार या पांच छोटे कप कॉफी से अधिक पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
दरअसल, चाय एवं कॉफी के फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप चाय व कॉफी को बीना दूध एवं चीनी के लेते हैं तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदमंद भी होती है। ब्लैक कॉफी में ब्लैक चाय से ज्यादा कैफीन की मात्रा होती है। 236 मिलीग्राम ब्लैक चाय में 55 ग्राम कैफीन होता है जबकि कॉफी में इसका दोगुना करीब 100 ग्राम कैफीन होता है। अगर आपको गैस की समस्या है तो आप ब्लैक कॉफी की जगह ब्लैक टी पीएं।
ब्लैक कॉफी पीने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। इससे अल्जाइमर का खतरा भी कम रहता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ब्लैक चाय के मुकाबले ब्लैक कॉफी ज्यादा मेटाबॉल्जिम बढ़ाती है। इससे डाइमेंशिया एवं अल्जाइमर का खतरा कम होता है। ब्लैक चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। दरअसल, ब्लैक चाय एक तरह की एंटीऑक्सीडेंट है जो हार्ट की फंक्शनिंग की रक्षा करती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में ब्लैक एवं ग्रीन टी पीने से आपको नुकसान भी हो सकता है। इस तरह दोनों ही के फायदे एवं नुकसान दोनों हैं।