गायों में बर्ड फ्लू का संक्रमण
- फोटो : Freepik
मवेशियों में बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक रिपोर्ट में बताया कि नेवादा में मवेशियों में बर्ड फ्लू का एक नया स्ट्रेन देखा गया जिसके बाद डेयरी में काम करने वाला एक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया। उसमें D1.1 स्ट्रेन से संक्रमण की पुष्टि की गई है। वायरस का ये वैरिएंट अब तक अमेरिका में इंसानों में देखे गए संक्रमण (B3.13 वैरिएंट) से अलग है।
प्रारंभिक अध्ययनों से पता चलता है कि D1.1 स्ट्रेन में एक म्यूटेशन देखा गया है जो इसे स्तनधारियों में अधिक आसानी से फैलने के योग्य बनाता है।
बर्ड फ्लू का नया वैरिएंट
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
मिनेसोटा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग अनुसंधान के निदेशक और संक्रामक रोग विशेषज्ञ माइकल ओस्टरहोम ने कहते हैं वायरस के इस नए स्ट्रेन को लेकर लोग चिंतित हैं। कुछ विशेषज्ञों को डर है कि यह प्रकोप वैश्विक स्तर पर नई चुनौतियां पैदा करने वाला हो सकता है, जिस पर हम बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं।
अमेरिकन वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, यह वायरस आमतौर गायों में घातक नहीं रहा है। ज्यादातर गाएं ठीक हो गई हैं, पर गायों से इंसानों में फैल रहा संक्रमण जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसकी प्रकृति को समझने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।
अंडों से संक्रमण का खतरा?
- फोटो : Freepik.com
अंडे-चिकन खाएं या नहीं?
यूएस मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वायरस ने पोल्ट्री फार्मों में भी काफी तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण लाखों मुर्गियों की मौत हुई है। इतना है नहीं यूएस में अंडों की कीमत में भी काफी तेजी से उछाल आया है। तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या दूध, अंडे-मांस का सेवन बंद कर देना चाहिए?
ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में पर्यावरण स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर मेघन फ्रॉस्ट डेविस कहते हैं कि बचाव के लिए कच्चे दूध, अंडे और मुर्गी से दूर रहें। इसके अलावा अगर आप बीमार या मृत जानवर देखते हैं तो उनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है।
बर्ड फ्लू से बचाव के बारे में जानिए
- फोटो : Freepik
विशेषज्ञों ने किया सावधान
सीडीसी के एक विशेषज्ञ कहते है, संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है, पर ज्यादा घबराएं नहीं। बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) तीन साल से पूरे देश और दुनिया के कई हिस्सों में फैल रहा है। फिलहाल इसका संक्रमित व्यक्ति से किसी दूसरे में संक्रमण के प्रसार का पता नहीं चला है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना कि आपका भोजन कहां से आता है और इसे कैसे तैयार किया गया है, ये आपको सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगा।
फिलहाल जिन स्थानों पर संक्रमण बढ़ रहा है वहां पर सुरक्षात्मक तौर पर कच्चे दूध, अधपके मांस, चिकन आदि खाने से बचना चाहिए।
--------------
स्रोत और संदर्भ
Second type of bird flu detected in US dairy cows
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।