फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव को चुटकियों में मात देकर शरीर में आयरन की पूर्ति करते हैं ये 5 सुपरफूड

Wed, 17 Apr 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
निरंतर काम में व्यस्त रहने वाली जिंदगी में शरीर की देखभाल करना आप शायद भूल जाते हैं। लगातार घर और ऑफिस के काम से तनाव, निराशा, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी जैसी चीजें आपको घेरने लगती हैं। हालांकि, इन्हे आप सामान्य समस्या समझकर अनदेखा नहीं कर सकते। ये लक्षण दर्शाते है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। खासकर अगर आप महिला हैं तो आपको आयरन की कमी की गंभीर समस्या हो सकती है। जानें कैसे आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
आयरन जरूरी क्यों है?
 दरअसल आपके शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। हीमोग्लोबिन ऐसा प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को शरीर में ऑक्सीजन भेजने में मदद करता है। शरीर में आयरन नहीं होगा, तो हर चीज अनियंत्रित हो जाती है। पुरुषों को रोजाना 28 मिलीग्राम आयरन और महिलाओं को 30 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरी पत्तेदार सब्जियां 
हरी पत्तीदार सब्जियां हल्की होने के साथ आयरन का बड़ा स्रोत हैं। इन्हें सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी, पालक और बाकि हरी सब्जियों में आयरन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन आपका शरीर इसे ठीक से ग्रहण कर पाए इसके लिए इन सब्जियों के साथ आलू और टमाटर मिलाकर खाएं। 

4 of 6
फल 
जी हां, फल भी तनाव कम करने में कारगर है इसके लिए फलों में अनार खाएं। अनार में प्यूनिकालागेंस पाया जाता है। यह ऐसा तत्व है जो खून बनाता है। इसके अलावा अनार में भरपूर फाइबर होता और यह दिल को भी सेहतमंद रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, धुप में सुखाए हुए टमाटर रोजाना खाने से 20 प्रतिशत आयरन मिलता है। कोशिश करें कि जब भी घर पर सैंडविच, पास्ता, आमलेट बनाएं तो धुप में सुखाए हुए टमाटर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
नट्स 
अखरोट, खुबानी, बादाम और काजू इन्हें आप जैसे चाहें सलाद में, खाने में या नाश्ते के साथ ले सकते हैं। इसी तरह सीड्स में चिया, कद्दू के बीजों में बहुत ज्यादा आयरन होता और इन्हें स्नैक्स में आसानी से लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल मांस 
लाल मांस भी आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे लाल मांस तभी फायदेमंद है, अगर यह उचित मात्रा में लिया जाए क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट बहुत ज्यादा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें