बच्चों का स्वभाव बेहद जिद्दी होता है। ज्यादातर बच्चे खाने-पीने में आनाकानी करते हैं। उन्हें तेल-मसाले, चटपटी चीजें व खट्टी-मिठ्ठी चीजें ज्यादा खाना पसंद है। ऐसे में उन्हें पौष्टिक खाना खिलाना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है। ज्यादातर मां की शिकायत होती है कि उनका बच्चा हरी सब्जियां नहीं खाता है। जबकि हरी सब्जियों में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए बच्चों की सेहत के लिए हरी सब्जी बहुत जरूरी है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से बच्चों के अंदर सब्जी खाने की आदत डालें।