फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरसाइज करते वक्त आप रोज करते हैं ये 3 सामान्य गलतियां, आज से ही करें बंद

Fri, 12 Apr 2019 05:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वास्थ्य और मानव सेवा के अमेरिकी विभाग द्वारा शारीरिक गतिविधियों से संबंधित हालिया रिपोर्ट कहती है कि, आम बीमारियों में दस में से सात नियमित शारीरिक गतिविधि से प्रभावित होती हैं। अगर थोड़ा विचार करें तो रोगों के रोकथाम के लिए व्यायाम बेहद आवश्यक है। हालांकि, चिकित्सकों की सलाह के बावजूद हम व्यायाम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा नहीं बना रहे हैं। अगर ऐसा कर भी रहे हैं तो उसकी प्रक्रिया गलत है। जानिए आप व्यायाम या एक्सरसाइज करते वक्त रोज कौन सी सामान्य गलतियां करते हैं और उन्हें दोहराने से बचें।
विज्ञापन

2 of 4
सिर्फ एक एक्सरसाइज पर ध्यान देना
सॉकर के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ब्रांडी चेस्टाइन के अनुसार, ये सबसे बड़ी समस्या है, जो आजकल बच्चों में भी देखी जा रही है। बच्चों को शुरुआत से ही एक स्पोर्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जाता है। उसी प्रकार कुछ लोग भी अपनी सुविधानुसार एक ही प्रक्रिया को हमेशा प्रैक्टिस करते हैं, इससे लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी) खत्म हो जाता है। शक्ति प्रशिक्षण (स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) को संतुलन और लचीलेपन के साथ जोड़ना मांसपेशियों को मजबूत करने और चोट के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

3 of 4
gym
जल्द असर के लिए जरुरत से ज्यादा मेहनत करना 
शरीर पर जल्द असर दिखे इसके लिए कई लोग एक ही दिन में जरुरत से ज्यादा पसीना बहाने लगते हैं। ये मांसपेशियों में दर्द और चोट का कारण बनता है। व्यायाम के शुरूआती दौर में ऐसा करना आपके लिए भविष्य में भारी समस्या बन सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार, व्यायाम की शुरुआत निचले स्तर से और धीमे करें। 
विज्ञापन

4 of 4
अंडर ट्रेनिंग
विशेष फिटनेस परीक्षण के बिना, यह जानना असंभव है कि आप कितनी तीव्रता से व्यायाम कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधि की तीव्रता आपके फिटनेस स्तर के आधार पर अलग हो सकती है। किसी भी व्यायाम की शुरुआत करने से पहले ये जानना आवश्यक है की आपका शरीर उसके लिए तैयार है या नहीं। साथ ही, विभिन्न प्रकार के व्यायाम पर आप कितना समय दे सकते हैं। किसी भी नए व्यायाम की शुरुआत से पहले ट्रेनर से जानकारी अवश्य लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें