लियोनल मेसी के आलीशान घर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के कई अलग अलग देशों में आलीशान घर हैं। मेसी के कई बड़े और पूरी सुख सुविधाओं से भरपूर बंगले हैं। इन बंगले में स्विमिंग पूल, जिम आदि की सुविधाएं भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के पास इबिजा आइलैंड पर मेसी का सबसे महंगा और आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। मेसी का एक बंगला बार्सिलोना में है, जिसकी कीमत करीब 56 करोड़ रुपये है। इस बंगले में मेसी अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।
लियोनल मेसी का कार कलेक्शन
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का कार कलेक्शन बहुत ही शानदार और कीमती है। उनके कलेक्शन में ऑडी, रेंज रोवर, फरारी, मर्सिडीज, एसयूवी के सबसे दमदार और महंगे मॉडल शामिल हैं। मेसी के पास ऑडी सीरीज की आरएस6, ए7, क्यू7 है। मेसी के कलेक्शन में रेंज रोवर के कई मॉडल हैं। मर्सिडीज़ एसएलएस एएमजी, मसेरती ग्रान टूरिस्मो एमएस स्ट्रॉडले भी है। उनके पास सुपर कार 4.3 एल फरारी ए136 ई है। मेसी की बेश्कीमती कारों में पगानी जोंडा ट्राइकलोर है, जिसकी कीमत लगभग दो मिलियन डॉलर है। दुनिया की सबसे दमदार एसयूवी में से एक कैडिलैक एस्केलेड एसयूवी मेसी के पास है। साथ ही लैक्रोस आर एक्स 450 एच और मिनी कूपर भी है।
प्राइवेट जेट और कई होटलों के मालिक
फुटबॉलर मेसी का कार कलेक्शन तो शानदार है ही, साथ ही उनके पास खुद को प्राइवेट जेट भी है। वह अक्सर परिवार के साथ निजी जेट से सफर करते हैं। इस जेट में 15 से अधिक लोग सफर कर सकते हैं। उनके प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा मेसी के कई बड़े और लैविश होटल भी हैं। उनका 77 बेडरूम वाला होटल काफी शानदार है।
लियोनल मेसी की कमाई
वैसे तो मेसी फुटबॉल के जरिए मोटी कमाई करते हैं। खेल उनकी कमाई का मुख्य माध्यम है। हालांकि इसके अलावा मेसी अपने होटल बिजनेस से भी कमाते हैं। दुनिया के कई बड़े ब्रांड के एंडोर्समेंट से भी मेसी का मोटी कमाई हो जाती है।
लियोनल मेसी की कुल संपत्ति
प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में लियोनल मेसी पहले स्थान पर हैं। मेसी की कमाई करीब 1062 करोड़ रुपये की है। इसमें वह खेल के माध्यम से लगभग 612 करोड़ रुपये कमाते हैं, वहीं अन्य माध्यमों से 449 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी की कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में मेसी करीब 3268 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं।