फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ योग करें: जीएच सेवन और महागुन मस्कॉट सोसायटी में मनाया गया योग दिवस, स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता

Wed, 21 Jun 2023 04:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच सेवन सोसायटी के क्लब हॉल में करीब सौ प्रतिभागियों ने सुबह पौने छह बजे से सात बजे तक योग प्रशिक्षक पिंकी देवलिया के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
Yoga Day Celebration - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर योग के महत्व को प्रसारित करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भारतीय आध्यात्मिक गुरु अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में शामिल हुए है। वहीं भारत में भी योग दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज व सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया।

विज्ञापन

इसी कड़ी क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच सेवन और महागुन मस्कॉट सोसायटी में नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच सेवन सोसायटी के क्लब हॉल में करीब सौ प्रतिभागियों ने सुबह पौने छह बजे से सात बजे तक योग प्रशिक्षक पिंकी देवलिया के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।

 

जीएच सेवन सोसायटी के क्लब हॉल में योग दिवस का आयोजन


गौरतलब है कि इस सोसायटी में वर्ष 2015 यानी योग दिवस के स्थापना दिवस से ही प्रतिवर्ष सभी निवासी मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते आ रहे हैं। इसके बाद योग प्रशिक्षक पिंकी देवलिया ने क्रॉसिंग रिपब्लिक की ही महागुन मस्कॉट सोसायटी में सुबह सात से सवा आठ बजे तक करीब 80 वालंटियर्स को योगाभ्यास कराया। इस वर्ष पूरे विश्व में ''वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग'' विषय पर आयोजन किए गए हैं।

 

'वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग' इस वर्ष की थीम

विज्ञापन

इसी तारतम्य में क्रासिंग रिपब्लिक में हुए दोनों आयोजनों में सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक पिंकी देवलिया ने उपस्थित निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्व कल्याण की भावना से योग करना चाहिये। अगर नियमित रूप से हम योगासन करेंगे तो न सिर्फ हम अपनी शारीरिक और मानसिक व्याधियों से छुटकारा पा सकेंगे बल्कि स्वस्थ और प्रसन्नचित्त नागरिक के तौर पर समाज को भी स्वस्थ और प्रसन्नचित्त बना सकेंगें।

एक सुखी इंसान अपने चारों ओर के वातावरण को भी सुखी बनाता है। वैसे भी हम भारतीय कभी सिर्फ अपने भले की कामना नहीं करते। हमारी जीवन शैली में ही सर्वे संतु सुखिनः: सर्वे संतु निरामया शामिल है। अर्थात हम सभी के सुख और सभी के स्वास्थ्य की सदैव कामना करते हैं। इसलिए इस वर्ष ''वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग'' को योग दिवस की थीम बनाया गया है।

 

योग प्रक्रिया और स्वास्थ्य लाभ के बारे में किया गया जागरूक

योग सत्र की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई और फिर वार्म अप एक्सरसाइज, सूर्य नमस्कार, क्विक रिलैक्सेशन, डीप रिलैक्सेशन, विभिन्न रोगों के लिये विशेष योगासन, प्राणायाम, ध्यान और शवासन का अभ्यास भी कराया गया।

योग प्रशिक्षक ने आजकल की बहुप्रचलित बीमारियों जैसे कि सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, बच्चों में कमजोर नजर, युवाओं में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज तथा असंतुलित वजन जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए विशेष आसन करने का सुझाव दिया। ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर किये जा सकने वाले आसनों के विषय में भी उन्होंने बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें