Diwali Balcony Decoration Ideas In Hindi: दिवाली पर घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट तक, लोग हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखते हैं। कोई दरवाजे पर फूलों का तोरण लगाता है, तो कोई रंगोली और दीयों से घर को सजाता है, लेकिन इस बीच बालकनी अक्सर सजावट से अछूती रह जाती है। अगर आप भी इस दिवाली अपनी बालकनी को खास लुक देना चाहते हैं, तो महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है। रंग-बिरंगी झालरों और खूबसूरत लाइटों की मदद से आप इसे रोशनी से जगमगाता और आकर्षक बना सकते हैं। आइए जानते हैं बालकनी सजाने के कुछ आसान तरीके।
1. बालकनी की रेलिंग पर करें लाइटों की सजावट: दिवाली पर बालकनी को खास और आकर्षक लुक देने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रेलिंग पर लाल, पीली, नीली या हरी रोशनी वाली झालर लगाएं। झालर को सीधा लगाने के बजाय हल्के घुमाव में सजाएं, इससे बालकनी की सजावट ज्यादा खूबसूरत लगेगी और रात के समय रोशनी से पूरा कोना जगमगा उठेगा।
2. बालकनी के दरवाजे पर करें शानदार डेकोरेशन: दिवाली पर बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए उसके दरवाजे की सजावट पर भी ध्यान दें। दरवाजे के ऊपर और दोनों तरफ रंग-बिरंगी झालर लगाकर इसे आकर्षक लुक दे सकते हैं। अगर बालकनी में कांच का स्लाइडिंग दरवाजा है, तो उसके फ्रेम के चारों ओर हल्की रोशनी वाली लाइटें लगाएं। इसके अलावा, दरवाजे के पास सजावटी लालटेन या एलईडी दीपक रखने से डेकोरेशन और भी निखर जाएगी। इस तरह बालकनी की एंट्री को दिवाली के लिए खास और शानदार बना सकते हैं।
विंटर क्लोथ्स स्टोरेज: अलमारी में नहीं बचती जगह? सर्दियों के भारी गर्म कपड़ों को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3. लाइटों से सजाएं बालकनी के पौधे और गमले: अगर आपकी बालकनी में हरे-भरे पौधे और खूबसूरत गमले रखे हैं, तो इस दिवाली इन्हें भी सजावट का हिस्सा बनाएं। गमलों के आसपास या रेलिंग के पास छोटी एलईडी झालर लगाकर बालकनी को रोशनी से सजा सकते हैं। पौधों की हरियाली और लाइटों की चमक मिलकर बालकनी को शानदार लुक देगी। चाहें तो गमलों के किनारों पर भी हल्की लाइटें लगा सकते हैं। हालांकि, सजावट करते समय ध्यान रखें कि तारें पत्तियों और मिट्टी में न उलझें, साथ ही पौधों में पानी डालते समय बिजली के कनेक्शन और लाइटों को पानी से दूर रखें, ताकि किसी तरह का खतरा न हो।
4. बालकनी की दीवारों पर लाइटों से बनाएं आकर्षक आकृतियां: अगर आपकी बालकनी की दीवारें खाली हैं, तो इस दिवाली उन्हें भी खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। इसके लिए दीवारों के किनारों पर रंग-बिरंगी झालरें लगाएं, जिससे बालकनी का डिजाइन उभरकर दिखाई देगा। आप चाहें तो लाइटों की मदद से दीवार पर दिल, सितारे या अपनी पसंद की दूसरी आकृतियां भी बना सकते हैं। इस तरह की क्रिएटिव सजावट बालकनी को आकर्षक और रोशनी से जगमगाता लुक देगी।
5. बालकनी में लगाएं पर्दे जैसी चमचमाती लाइटें: दिवाली पर अपनी बालकनी को कुछ अलग और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो पर्दे जैसी लटकने वाली लाइटें लगा सकते हैं। इन्हें बालकनी की छत या ऊपरी किनारे पर लगाकर नीचे की ओर लटकाएं। जब ये लाइटें जलती हैं, तो ऐसा लगता है मानो बालकनी में रोशनी का खूबसूरत पर्दा लगा हो। शाम के समय इनकी चमक सजावट में चार चांद लगा देती है। आप अपनी बालकनी के आकार के अनुसार छोटी या बड़ी झालर चुनकर इसे शानदार तरीके से सजा सकते हैं।
दिवाली 2026: क्या आप भी भूल जाते हैं घर की साफ-सफाई में दरवाजों के हैंडल? ऐसे हटाएं जमी गंदगी