के मौके पर घर का हर कोना खूबसूरत दिखे, इसके लिए ड्राइंग रूम की सजावट पर भी खास ध्यान देना चाहिए। क्योंकि मेहमानों का सबसे ज्यादा आना-जाना इसी जगह होता है। ऐसे में कुछ आसान डेकोरेशन आइडियाज और सही फर्नीचर अरेंजमेंट की मदद से आप अपने लिविंग रूम को आकर्षक और फेस्टिव लुक दे सकती हैं।
सबसे पहले हटाएं फालतू सामान
ड्राइंग रूम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सबसे पहले वहां रखे सामान पर ध्यान दें। फर्नीचर, शोपीस और अन्य चीजों की अच्छी तरह सफाई करें। साथ ही जिन चीजों की जरूरत नहीं है, उन्हें हटा दें। इससे कमरे में ज्यादा जगह बनेगी और ड्राइंग रूम साफ-सुथरा नजर आएगा।
थ्रो और कुशन से सजाएं ड्राइंग रूम
ड्राइंग रूम को नया लुक देने के लिए हर बार नया फर्नीचर खरीदने की जरूरत नहीं होती। आप सोफे पर रंग-बिरंगे और पारंपरिक डिजाइन वाले कुशन कवर लगाकर उसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इसके साथ सोफे पर एक आकर्षक थ्रो डालें। इससे लिविंग रूम को बिना ज्यादा खर्च किए फेस्टिव लुक मिलेगा।
दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ
फेस्टिव लुक के लिए ड्राइंग में लगाएं डेकोरेटिव लाइट्स
दिवाली पर ड्राइंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लाइटिंग का खास ध्यान रखें। इसके लिए कमरे के अलग-अलग कोनों में फेयरी लाइट्स और स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकती हैं। वहीं, टेबल या सजावटी जगहों पर टी-लाइट मोमबत्तियां और पारंपरिक मिट्टी के दीये रखें। इससे पूरा कमरा रोशनी से जगमगा उठेगा और फेस्टिव माहौल बनेगा।
फूलों और पौधों से सजाएं ड्राइंग रूम
ड्राइंग रूम को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए प्राकृतिक सजावट का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए टेबल पर ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें और दरवाजों या दीवारों को गेंदे की मालाओं से सजाएं। इसके अलावा, कमरे के कोनों में हरे-भरे इंडोर प्लांट्स रखने से लिविंग रूम में ताजगी और हरियाली का एहसास होगा।
ड्राइंग रूम की सेंटर टेबल को बनाएं आकर्षक
ड्राइंग रूम की सेंटर टेबल को भी दिवाली के मौके पर खास अंदाज में सजा सकती हैं। इसके लिए एक सुंदर पीतल की थाली या सजावटी ट्रे लें। इसमें रंग-बिरंगे फूलों के साथ पानी भरकर तैरती हुई मोमबत्तियां रखें। आप चाहें तो खुशबूदार कैंडल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे सेंटर टेबल को आकर्षक और फेस्टिव लुक मिलेगा।
क्लीनिंग टिप्स: किचन सिंक में पनप रहे हैं कीड़े, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय