फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस धनतेरस दिवाली की ऑनलाइन शॉपिंग पर उठाएं 20% का लाभ, ये बैंक दे रहा है भारी छूट

Wed, 11 Nov 2020 03:38 PM IST
Sneha Baluni लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग पर एचडीएफसी दे रहा है भारी छूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन
14 नवंबर को दिवाली है। त्योहार का मौसम आते ही लोग खरीदारी जरूर करते हैं। वहीं दिवाली की शॉपिंग जरूरत के साथ ही परंपरा भी। इस समय जहां देखो एक से बढ़कर एक सेल लगी हुई है। फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी से लेकर कपड़ों तक पर भारी छूट मिल रही है। ऐसे में अपने और अपने करीबी लोगों के लिए उपहार खरीदना तो बनता ही है। वैसे भी ज्यादातर परिवार कीमती सामान खरीदने के लिए धनतेरस का इंतजार करते हैं। 
विज्ञापन


यदि आपने अपनी धनतेरस की खरीददारी सूची तैयार कर ली है तो एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) फेस्टिव ट्रीट्स आपके लिए लाया है ऐसे कई जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर जो आपके शॉपिंग के अनुभव में चार-चांद लगा देंगे। कोरोना वायरस और ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन को ध्यान में रखते हुए एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स में कई बड़े और लोकप्रिय ब्रांड्स पर आपको बेहतरीन ऑनलाइन डील्स भी मिलेंगी। अब सब कुछ मुमकिन है।


ज्वेलरी- धनतेरस के समय भारत में यदि सबसे ज्यादा कोई चीज खरीदी जाती है तो वो है ज्वेलरी। ऐसे में नीचे दिए गए ऑफर्स पर नजर डालें
  • ब्लूस्टोन पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर मिलेगा 10 प्रतिशत की छूट।
  • सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत तक कैशबैक।
  • एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स से तनिष्क की मिआ रेंज की ज्वेलरी खरीदने पर आप पाएंगे 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट।
विज्ञापन

होम डेकोर- दिवाली के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों के बिना अधूरा है। ऐसे मौके पर आपके करीबी घर ना आएं, ऐसा कभी हो नहीं सकता। इसलिए आपको अपने घर को सजाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
  • पेपरफ्राई पर आपको एक से बढ़कर एक सोफा सेट, परदे, लैंप और पेंटिंग्स मिल रही हैं। यहां आपको एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है।
  • फर्न्स एंड पेटल्स या माय फ्लावर ट्री से पौधे, हेंडीक्राफ्ट आइटम, सजावट का सामान और गिफ्ट्स वगैरह की खरीददारी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करने पर आपको 20 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
  • अपना घर सजाने के लिए आपको होम सेंटर पर हर एक सामान मिल जाएगा। यहां एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको मिलेगा 50 प्रतिशत डिस्काउंट और साथ ही 4000 रुपये की छूट मिलेगी।
  • यदि आप फर्नीचर, गद्दे और बेडिंग इत्यादि खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो वेकफिट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 34 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और ईएमआई का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • वंडरशेफ से खाना बनाने के बर्तन और किचन एप्लायंस खरीदने पर एचडीएफसी बैंक कार्ड पर आपको 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन

कपड़े और फुटवियर

त्योहार को हर कोई नए कपड़े पहनकर मनाना चाहता है। नए कपड़ों के साथ नए फुटवियर खरीदना तो बनता है। ऐसे में हम आपको कपड़ों और फुटवियर पर मिलने वाली भारी छूट के बारे में बता रहे हैं।
  • आजियो (Ajio) पर एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर आपको 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ ही 500 रुपये की छूट मिलेगी।
  • यदि आपको प्रीमियम और लग्जरी डिजाइनर कपड़े लेने हैं, तो रेयर रैबिट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • लाइफस्टाइल पर आपको एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक और 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • मिंत्रा (Myntra) पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट और ईजी ईएमआई के ऑफ मिल रहे हैं।
  • इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आप क्लार्क्स पर 60 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट, बाटा और हशपप्पीज पर 5 प्रतिशत कैशबैक और मोची पर 250 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन ऑफर्स के अलावा एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स आपको ऑफलाइन और इन-स्टोर सेल्स में भी कई बेहतरीन डील्स दे रहा है। आप एचडीएफसी पेजैप (HDFC PayZapp) और स्मार्टबाय (SmartBuy) की मदद से शॉपिंग करने पर 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं टॉप 100 खरीदारों को एमेजॉन फायरस्टिक और टॉप 200 खरीददार को एमेजॉन इको डॉट पाने का मौका मिल सकता है। (नियम एवं शर्तें लागू) 25,000 रुपये की शॉपिंग करने पर आप 20 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें