फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार में वजन बढ़ने की ना लें टेंशन, डाइटिंग पर रहकर भी इन व्यंजनों का करें सेवन

Wed, 11 Nov 2020 02:51 PM IST
Tanuja Yadav फीचर डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिवाली पटाखों और रोशनी का त्योहार है और इस त्योहार में स्वादिष्ट और वजन बढ़ने वाले पकवान ज्यादा खाए जाते हैं। वैसे तो ऐसे पकवानों को खाने का मौका चाहिए लेकिन त्योहार एक बहाना हो जाता है इन्हें खाने का। हालांकि एक भी दिन ज्यादा तलेःभुने पकवान खाने से डाइट पर काफी असर पड़ जाता है। 

विज्ञापन


दिवाली के मौके पर बाजार के पकवानों की बजाए घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें ताकि इससे स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी भी ना हो। आइए आज आपको बताते हैं कि दिवाली के मौके पर भी कैसे खुद को हेल्दी रखें और किस तरह के व्यंजनों का सेवन करें।

गुड़ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली का मौका है तो मिठाईयां भी होंगी ही, ऐसे में मिठाईयों के लिए मना करना या उनसे बचना मुश्किल हो जाता है। दिवाली में बनने वाली मिठाईयों में चीनी का ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर आपको वजन नियंत्रण में रखना है तो आप चीनी की जगह पर गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके अलावा रोस्टेड चिक्की जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी खा सकते हैं। वहीं शुगर फ्री फूड का भी सेवन कर सकते हैं। वजन के अलावा और भी कई मामलों में गुड़ फायदा देता है। चीनी कई मामलों में नुकसान पहुंचाती है, इसलिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

curd with dry fruit
सूखे मेवे ऐसा पकवान है जो नुकसान नहीं देता है। अगर स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग चाहिए तो बादाम जैसे ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं, यही नहीं काजू, पिस्ता, अखरोट, किशमिश और दूसरे सूखे मेवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के बने लड्डू काफी हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं।

ये लड्डू बच्चों और व्यस्कों दोनों को पसंद आते हैं। दिवाली के मौके पर वजन को ध्यान में रखते हुए आलू के चिप्स या कूकीज की जगह ड्राई फ्रूट्स के बने लड़़्डू खा सकते हैं। इसमें भी ज्यादा चीनी का इस्तेमाल ना करें, हो सके तो गुड़ का इस्तेमाल करें। 

कार्बोहाइड्रेट से बचने की कोशिश करें - फोटो : Social Media
दिवाली के दिन ऐसा कई बार होता है कि आपके सामने ऐसे पकवान पेश कर दिए जाते हैं, जिसमें बहुत कार्बोहाइड्रेट होता है। ऐसे में आप उनसे बचने के लिए संतुलित और हल्का खाना खा सकते हैं। त्योहार के दिन खाने के कई सारे विकल्प होते हैं लेकिन वजन को नियंत्रित रखने और ज्यादा कैलोरीज ना खाने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। 
विज्ञापन

fruit - फोटो : pixa
त्योहार के दिन चाहे सामने कितने भी लजीज व्यंजन क्यों ना हो, आपको हमेशा अपने डाईट प्लान के हिसाब से ही चलना है। पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जी का सेवन ना करें। इसके अलावा ताजे फल, सूप और मिल्कशेक का इस्तेमाल करना ना भूलें। 

तला-भुना कम खाएं
दिवाली के दिन कोशिश करें कि तला-भुना कम खाएं और चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन कम करें। इसकी जगह पर बेक्ड भोजन का इस्तेमाल करें। यह सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें