फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से पहले इन बातों को जान लें, कोरोना से बचने के लिए जरूरी है इन बातों का ध्यान रखना

Wed, 08 Jul 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है। देश में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अब लॅाकडाउन को धीरे- धीरे खोला जा रहा है जिस वजह से काम- धंधे एक बार फिर शुरू हो गए हैं। अभी तक सब अपने घरों में कैद थे, जिस वजह से घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति या मेहमान नहीं आ सकते थे।

परंतु अब लॅाकडाउन में ढील मिलने के साथ हो सकता है आपके घर में कोई मेहमान आ जाएं या आपकी कामवाली दोबारा काम पर आना शुरू कर दें। बाहरी व्यक्तियों द्वारा कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर में किसी भी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
इस बात की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए कि आपके घर में जो लोग आ रहे हैं वो किस स्थान से आ रहे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेहमान या कामवाली कहां से आ रही है?
  • आपको घर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश से पहले इस बात की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए कि आपके घर में जो लोग आ रहे हैं वो किस स्थान से आ रहे हैं। अगर वो किसी ऐसी जगह से आ रहे हैं जहां पर कोरोना के मरीज हैं तो संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हाथों और पैरों को अच्छे से साफ करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
घर में प्रवेश से पहले साफ- सफाई
  • घर पर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश से पहले ही घर के गेट पर अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साफ करने के लिए कहें। जो लोग इस समय काम के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें भी घर में प्रवेश से पहले अपने हाथ- पैरों को साफ करना चाहिए।

 

4 of 7
किसी भी व्यक्ति को बाहर पहने हुए जूते- चप्पलों से घर में प्रवेश न करने दें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जूते- चप्पल बाहर ही उतारें
  • आपके घर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बाहर पहने हुए जूते- चप्पलों से घर में प्रवेश न करने दें। उन्हें घर में पहनने के लिए साफ चप्पल दें। काम के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना है कि अपने जूते- चप्पल घर के अंदर नहीं लेकर जाने हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मास्क पहनने को बोलें
  • बाहरी व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए बोलें। किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करते ही घर के सभी लोगों को मास्क पहन लेना चाहिए। मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर कामवाली घर पर काम करने के लिए आने लगी है तो उसे ग्लव्स पहनने के लिए बोलें।

 
विज्ञापन

6 of 7
कामवाली को बताएं कि अपने घर में भी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
घर के बच्चों और बुर्जर्गों को न आने दें संपर्क में
  • घर के बच्चों और बुर्जर्गों को बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में न आने दें। अगर घर पर कामवाली आ रही है तो उसे बच्चों और बुर्जर्गों से दूर रहने को बोलें। साथ ही कामवाली को ये भी बताएं अपने घर में भी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर जाने के बाद सबसे पहले नहा लें, उसके बाद ही अपने घरवालों के संपर्क में आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खुद की साफ- सफाई का पूरा ध्यान
  • खुद की साफ- सफाई का भी पूरा ध्यान रखें। समय- समय पर हाथों को साफ करते रहें। घर के सभी सदस्यों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें