फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी बैग के ये जबरदस्त इस्तेमाल आपको चौंका सकते हैं, चाय बनाने के बाद इसे न फेंके

Tue, 07 Jul 2020 01:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चाय तो आप पीते ही होंगे। इसके बिना बहुत सारे लोगों की सुबह ही नहीं होती। कुछ लोगों को दिनभर में कई बार चाय पीने की आदत होती है। हालांकि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत सारे घरों में या फिर खासकर ऑफिस में चाय के लिए टी बैग इस्तेमाल होता है। गर्म पानी या दूध मिले गर्म पानी में सुगर यानी चीन मिलाई और टी बैग डालकर हिला लिया... बस हो गई चाय तैयार। एक बार प्रयोग के बाद टी बैग बेकार हो जाता है और उसे फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्तेमाल किए गए टी बैग्स भी बहुत काम के होते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि इन बेकार टी बैग्स का इस्तेमाल किन कामों में किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
tea bag
गंदे बर्तनों को साफ करने में
  • गंदे बर्तनों को साफ करना मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन इन टी बैग्स की मदद से ये काम आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको करना बस ये है कि गंदे बर्तनों में गर्म पानी डालें और उनमें इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर बर्तन साफ करें, बुरे से बुरे दाग साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
रेफ्रिजरेटर (प्रतीकीत्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
फ्रिज से बदबू दूर करने में
  • कई बार हमारे घर में रेफ्रिजरेटर से बदबू आने लगती है। अगर फ्रिज बहुत देर तक बंद रखा जाए या फिर उसमें काफी दिनों से कोई खाद्य पदार्थ रखा हो तो उससे महक आने लगती है। ऐसे में इन इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को रेफ्रिजरेटर के किसी कोने में रख दें, बदबू चली जाएगी।

4 of 6
tea bag
मुंह में छालों की समस्या में आराम
  • कई बार वायरल संक्रमण से, कुछ उल्टा-सीधा खाने से या अन्य कारण से मुंह में छालों की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस्तेमाल किए गए टी बैग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे छालों वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से मुंह के छालों से निजात मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
tea bag
एयर फ्रेशनर के रूप में
  • टी बैग्स को एयर फ्रेशनर की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। इस्तेमाल किए गए टी बैग को धूप में सुखाएं और फिर इसमें कोई भी अपनी पसंदीदा महकने वाले तेल की कुछ बूंदे डाल दें। अब इसे कहीं कमरे में, हॉल में या बाथरुम में... जहां चाहे टांग दें, इससे खुशबू आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tea bag
इस तरह आप इस्तेमाल किए गए टी बैग्स का भी कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। तो अगली बार जब आप टी बैग वाली चाय पिएं तो चाय जूठी करने से पहले टी बैग को अच्छी तरह हिला कर निकाल लें और बताए गए तरीकों से इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें: पेट के लिए वरदान है यह घरेलू औषधि, इन समस्याओं से दिलाती है मुक्ति    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें