फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संग जीना है: बच्चों को लग गई है वीडियो गेम और मोबाइल की लत तो क्या करें?

Wed, 27 May 2020 03:52 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इस समय बच्चों के पास वीडियो गेम्स और मोबाइल के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं है - फोटो : social media
कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॅाकडाउन के इस समय एक बात जो सामने आ रही है वो है बच्चों का हद से ज्यादा वीडियो गेम्स और मोबाइल की तरफ झुकाव। कोरोना वायरस का खतरा इस कदर बढ़ गया है कि घर में रहना ही सबसे बेहतर विकल्प है। ऐसे में बच्चों के पास वीडियो गेम्स और मोबाइल जैसे विकल्प है। लॅाकडाउन से पहले बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ कई तरह के खेल खेला करते थे, जो उनके शारीरिक विकास के लिए जरूरी भी है। इस समय बाहर जाना सुरक्षित नहीं है इसलिए बच्चों ने वीडियो गेम्स और मोबाइल का विकल्प चुन लिया है। परंतु वीडियो गेम और मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
वीडियो गेम और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : social media
वीडियो गेम और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से ये नुकसान हो सकते हैं
  • वीडियो गेम और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से किसी और चीज में ध्यान नहीं लगता है। जो बच्चे अधिक वीडियो गेम खेलते हैं उनके दिमाग में बस गेम के बारे में ही विचार आते रहते हैं। ऐसे बच्चे लोगों से दूर रहने लगते हैं, जो एक तरह की मानसिक परेशानी है।
  • इनका अधिक इस्तेमाल का असर सेहत पर भी पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार जो बच्चे वीडियो गेम और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करते हैं उन्हें कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी अपने बच्चों की इस आदत से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स जिनसे बच्चों की ये आदत धीरे- धीरे कम हो जाएगी...
 
विज्ञापन

3 of 8
इस आदत को धीर-धीरे ही छुड़ाया जा सकता है - फोटो : social media
एक दम न करें बच्चों को इनसे दूर
  • लॅाकडाउन के इस समय में बच्चों के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है, इसलिए उनका वीडियो गेम खेलना एकदम से बंद न कराएं। ऐसा करने से वो और भी अधिक परेशान हो जाएंगे। ये परेशानी उनके मानसिक तनाव का कारण भी बन सकती है। उनकी इस आदत को धीर-धीरे ही छुड़ाया जा सकता है। 
 

4 of 8
बच्चों से घर के छोटे-छोटे काम करवा सकते हैं - फोटो : पेक्सेल्स
बच्चों को घर के कामों में व्यस्त रखें
  • इस समय आप अपने बच्चों से घर के छोटे-छोटे काम करवा सकते हैं। ऐसा करने से उनका मन भी लगा रहेगा और वो धीरे-धीरे घर के कामों में आपका साथ भी देने लगेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय बच्चों को व्यस्त रखना जरूरी है, क्योंकि अगर उनके पास काम नहीं होगा तो वो फिर वीडियो गेम या मोबाइल में समय व्यतीत करने लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
बच्चों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास करें - फोटो : Social Media
बच्चों के साथ समय बिताएं
  • इस समय अपने बच्चों को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है। आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। आपको बच्चों के साथ घर में रहकर ही तरह- तरह के काम कर सकते हैं। इस समय बच्चों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास करें। ऐसा करने से बच्चों के मन में भी नए- नए ख्याल आएंगे और वो वीडियो गेम को छोड़ रोज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
लॉकडाउन के दौरान मुंबई के एक घर में कैरम खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कैरम, लूडो खेलें
  • इस समय आप बच्चों के साथ घर के अंदर खेले जाने वाले खेल जैसे कैरम, लूडो इत्यादि खेल सकते हैं। 



 
विज्ञापन

7 of 8
बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित करें - फोटो : social media
बच्चों को फिट रहने के लिए योग कराएं
  • इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आप अपने बच्चों को योगा करने के लिए प्रेरित करें। रोज सुबह आप अपने बच्चों के साथ शारीरिक व्यायाम करें। 


 
विज्ञापन

8 of 8
माता-पिता को अपने बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहना चाहिए - फोटो : social media
दोस्त की तरह रहें
  • बच्चों को वीडियो  गेम और मोबाइल से दूर रखने के लिए आपको उनके साथ एक दोस्त की तरह रहना होगा। कई विशेषज्ञ कहते भी हैं कि माता-पिता को अपने बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें