फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन? यहां जानें सही दिन

Fri, 06 Nov 2026 09:44 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Choti diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के पर्व की तारीख को लेकर इस साल लोगों में काफी भ्रम बना हुआ है। कुछ लोग 7 नवंबर को छोटी दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो वहीं कुछ के मुताबिक यह त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा।

विज्ञापन
छोटी दिवाली कब है - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Choti Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के पर्व की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग 7 नवंबर को तो कुछ 8 नवंबर को छोटी दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं। दरअसल, इसकी वजह कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का दो दिनों तक होना है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नरक चतुर्दशी का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और पूजा के लिए कौन-सा दिन सही रहेगा?

विज्ञापन



हिंदू धर्म में छोटी दिवाली का विशेष महत्व माना जाता है। इसे नरक चतुर्दशी, नरक चौदस और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के मुताबिक, यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर, शनिवार को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 8 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि और अभ्यंग स्नान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए छोटी दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार खास बात यह है कि छोटी दिवाली और मुख्य दिवाली दोनों का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा।



क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली? 

 

  • पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ मिलकर अत्याचारी राक्षस नरकासुर का वध किया था।
  • नरकासुर ने 16,000 महिलाओं को और कई देवताओं को बंदी बना लिया था। श्रीकृष्ण ने उसका अंत करके उन सभी को उसकी कैद से मुक्त कराया था।
  • इस ऐतिहासिक विजय और अंधकार पर प्रकाश की जीत की खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था, जिसे आज छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन


दिवाली झालर डेकोरेशन: रोशनी से जगमगाएगा घर, इन जगहों पर ऐसे लगाएं रंग-बिरंगी झालर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें