फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: संभाजी महाराज की जयंती पर इस संदेशों से छत्रपति के पराक्रम को करें याद

Wed, 14 May 2025 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes : छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उनको याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के मौके पर संदेश भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
संभाजी महाराज जयंती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes : आज यानी 14 मई 2025 को छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती है। संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। इसके अलावा उनका खुद का दमदार व्यक्तित्व है। संभाजी महाराज वीर और साहसी योद्धा होने के साथ ही धार्मिक सहिष्णुता और विद्वता के प्रतीक भी हैं।

विज्ञापन


महज 15 वर्ष की उम्र में संभाजी महाराज को 13 भाषाओं का ज्ञान था। वह एक विद्वान लेखक और कवि भी थे। मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी ने औरंगजेब की विशाल सेना से लड़ते हुए कई वर्षों तक मराठा भूमि की रक्षा की। जब औरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर इस्लाम कबूल करने का आदेश दिया तो संभाजी महाराज ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें क्रूरता से शहीद कर दिया गया। उनकी जयंती पर संभाजी को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के मौके पर संदेश भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

 

छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं

 

हिंदुत्व की पहचान संभाजी महाराज,
स्वराज का दूसरा नाम संभाजी महाराज
देश का अभिमान संभाजी महाराज,
राष्ट्र की शान संभाजी महाराज।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं।

------------

जो धर्म, सत्य और परमेश्वर के सामने झुकता है,
उसका आदर समस्त संसार करता है।

संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं

-----

छत्रपति शिवाजी बनते है,
मां जीजाबाई के दुलार से,
भवानी की तलवार से,
सिंह की ललकार से
और दुष्टों के संहार से।

संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
----

अगर हौसले बुलंद हो
तो पर्वत भी एक मिट्टी
का ढेर सा लगता है।

संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं

---

मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना भी धर्म है। 
ऐसे धर्म का पालन सिर्फ महान लोग ही करते हैं।

संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
 


Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती आज, जानें इनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें