Grahan me Holi khel sakte hain Ya Nahi: इस वर्ष रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। लेकिन होली से एक दिन पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण है। होली के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगना ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से खास खगोलीय घटना है।
ग्रहण और त्योहार एक दिन होने से कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे क्या होली पर ग्रहण लगने पर रंग खेला जा सकता है? क्या ग्रहण के कारण होलिका दहन किया जाएगा या नहीं। साथ ही चंद्र ग्रहण पर होली की तैयारियां कैसे की जाएं? आइए जानते हैं होली पर ग्रहण लगने से क्या करें औऱ क्या नहीं।
साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है 2026?
3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। यह शाम 06 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल भी भारत में प्रभावी होगा।
चंद्र ग्रहण क्यों होता है?
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है। ज्योतिष और कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में विशेष सतर्कता आवश्यक होती है।
होली 2026 का मुहूर्त क्या है?
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत, 02 मार्च 2026 को शाम 05 बजकर 55 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 03 मार्च 2026 शाम 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। इस तरह से कुछ जगहों पर होलिका दहन 2 मार्च और कुछ स्थानों पर 03 मार्च को किया जाएगा।
होली पर क्या करें?
- ग्रहण काल साधना और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा समय माना जाता है।
- ग्रहण के समय दान देना शुभ माना जाता है।
- मन को शांत रखें और सकारात्मक सोच पर ध्यान दें।
क्या नहीं करें?
- 3 मार्च को ग्रहण और सूतक काल के कारण रंग खेलना शुभ नहीं माना जा रहा है।
- ग्रहण काल में तामसिक कामों से बचा जाता है।
- परंपरागत मान्यताओं में ग्रहण काल में इनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है।