बढ़ती उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि ये काम श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलिन ने कर दिखाया है। बॉलीवुड में उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी खूबसूरती को लेकर होती है। ऐसे में उनका हर फैंस ने तो जानना ही चाहता होगा कि आखिर खुद को मेंटेन रखने के लिए जैकलिन क्या कुछ करती हैं। आइए जानते हैं क्या है उनका ब्यूटी सीक्रेट।
“मुझे घरेलू उपचार काफी पसंद हैं। मैं शहद और दही का फेस पैक लगाती हूं। यह मेरी त्वचा को काफी सूट करता है। होठों को मुलायम बनाने के लिए मैं शहद का इस्तेमाल करती हूं।” बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 'किक' और 'मर्डर-2' जैसी फिल्मों में काम किया है। जैकलिन अपनी लाजवाब डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी ब्यूटी और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन के कुछ ब्यूटी सीक्रेट मंत्र के बारे में जानते हैं। जैकलीन रोज सुबह उठते ही गरम पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर डालकर पीती हैं। उसके बाद वह अपने चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगाती हैं।
जैकलीन बताती हैं, “मैं हमेशा से ही क्लीजिंग और टोनिंग करने पर विश्वास रखती हूं। मुझे घरेलू उपचार काफी पसंद है। मैं शहद और दही का फेस पैक लगाती हूं, यह मेरी त्वचा को काफी सूट करता है। होठों को मुलायम बनाने के लिए मैं शहद का इस्तेमाल करती हूं। मुलायम और कोमल त्वचा के लिए बॉडी शॉप का विटामिन-ई ओवरनाइट सीरम-इन-ऑइल लगाती हूं।
अपनी आंखों और गालों के लिए टिशू पेपर या फिर किसी पतले मलमल के कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर चेहरे पर मालिश करती हूं।”वह आइस क्यूब को सीधे त्वचा पर नहीं रखती। वह अपने बैग में फ्रूटी स्मेलिंग बॉडी बटर, लिप बटर और हैंड सैनिटाइजर रखती हैं।
मेकअप लगाने से पहले जैकलीन प्राइमर लगाती हैं। उसके बाद वह ‘द बॉडी शॉप’ का टी ट्री ऑयल वाला पोर मिनिमाइजर लगाती हैं, जिससे उनकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए। वह हैवी फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम लगाना पसंद करती हैं। उन्हें ब्राइट रंग की लिपस्टिक लगाना काफी पसंद है जैसे, पिंक, पीच या रेड। बालों की देखभाल के लिए हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद वह शैंपू लगाती हैं।