बच्चे की पहली बार मालिश करने की सही तकनीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए
जॉनसन्स बेबी ने ‘फर्स्ट मसाज की तैयारी’ (#firstmassagekitaiyaari) अभियान चलाया, जो मालिश तकनीकों के संबंध में नई माताओं के साथ जुड़ने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक प्रभावशाली अभियान है। इस अभियान में इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लगभग 1,000 पोस्ट लिखी गईं और 9,000 से अधिक बार इसे देखा गया। साथ ही विभिन्न फेसबुक ग्रुप्स पर माताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई।
जॉनसन्स बेबी ने हाल ही में एक सर्वेक्षण कराया, जिसमें 596 माताओं को शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण में ऐसी माताएं शामिल थीं, जो नई-नई मां बनी थीं। उन्होंने अपने बच्चों की हड्डियों के विकास में सुधार, रक्त परिसंचरण, गुणवत्तापूर्ण नींद और पेट के दर्द को दूर करने में जॉनसन्स बेबी ऑयल से मालिश के लाभों को स्वीकार किया।
आज के दौर में बेबी मसाज (baby massage) बच्चे की त्वचा-देखभाल की दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा बन गई है। लगभग 85 प्रतिशत माताएं दिन में कम से कम एक बार अपने बच्चे की मालिश जरूर करती हैं। सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि 44 प्रतिशत माताएं अपने बच्चे की दैनिक मालिश के लिए नारियल तेल जैसे हल्के तेल पसंद करती हैं, हालांकि 30 प्रतिशत माताएं अपने बच्चे की मालिश के लिए जैतून के तेल और सरसों के तेल जैसे वनस्पति तेल का उपयोग करती हैं। कई अध्ययन और शोधों से पता चलता है कि संभावित रूप से ये तेल बच्चे की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। 40 प्रतिशत माताओं ने कहा कि अपने नवजात बच्चों की मालिश करते समय उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है सही मालिश तकनीकों को समझना। 73 प्रतिशत माताओं का मानना है कि नवजात बच्चों की मालिश हल्के हाथों से करनी चाहिए।
जॉनसन्स बेबी ऑयल बच्चे की त्वचा को पोषण देने के लिए सर्वोत्तम है। इसे शिशु के लिए सुरक्षित सामग्री से बनाया गया है। जॉनसन्स बेबी ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बच्चे की नाजुक त्वचा को पोषण देने और उसे दैनिक मालिश के लिए उपयुक्त बनाता है। इस तेल काफी हल्का और गैर-चिपचिपा होता है, इसकी मालिश से बच्चे की त्वचा की रक्षा तो होती ही है और यह पहले दिन से ही बच्चे के विकास में मदद करती है। यह तेल शिशु की त्वचा को ध्यान में रखते हुए सौम्य और सुरक्षित सामग्रियों से तैयार किया जाता है। जॉनसन्स बेबी ऑयल हानिकारक रसायनों, जैसे कि पैराबेंस डाई और फेथलेट्स से मुक्त है। जॉनसन्स बेबी ऑयल (Johnson's baby oil) आपके शिशु के लिए पूरी तरह एक सुरक्षित मसाज ऑयल है, इसलिए आपके बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा है।