14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने के बाद 15 फरवरी से शुरू होता है एंटी वैलेंटाइन वीक। यह सप्ताह सिंगल लोगों के लिए, या जिनका दिल टूटा है, उनके लिए है। इसे मजे के लिए मनाने का चलन आया। एंटी वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन स्लैप डे (Slap Day) के नाम से जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है जो रिश्तों में धोखा, ब्रेकअप या बुरे अनुभव से गुज़रे होते हैं।
यह दिन लोगों को मानसिक रूप से मजबूत बनने और खुद को प्राथमिकता देने का संदेश देता है।
स्लैप डे कैसे मनाते हैं?
हालांकि यह कोई आधिकारिक या पारंपरिक त्योहार नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में युवा इसे अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं:
1. नकारात्मक यादों को अलविदा कहना
पुरानी चैट्स, फोटो या मैसेज डिलीट कर नए सिरे से शुरुआत करना।
मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करना
फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप स्टेटस पर सेल्फ-लव और मूव ऑन से जुड़े कोट्स शेयर करना।
खुद को ट्रीट देना
दोस्तों के साथ आउटिंग, मूवी या शॉपिंग करके खुद को खुश रखना।
सेल्फ-केयर पर फोकस
जिम, योग, मेडिटेशन या कोई नया हॉबी शुरू करना।
एंटी वैलेंटाइन वीक की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है?
आज के समय में युवा वर्ग रिश्तों को लेकर ज्यादा जागरूक है और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है।