Mahashivratri Puja Samagri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।
अक्सर पूजा के समय जल्दबाजी में कोई न कोई सामग्री छूट जाती है। इसलिए यहां हम आपके लिए महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी और व्यवस्थित लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि आप पहले से तैयारी कर सकें और बिना किसी बाधा के पूजा संपन्न कर सकें।
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर बैठे करें 12 ज्योतिर्लिंगों के पवित्र दर्शन
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
अभिषेक के लिए आवश्यक सामग्री
- शुद्ध जल
- गंगाजल
- कच्चा दूध
- दही
- शहद
- घी
- शक्कर या मिश्री
- गन्ने का रस (यदि उपलब्ध हो)
पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का प्रयोग करें।
पूजन सामग्री
- बेलपत्र (3 पत्तियों वाला)
- धतूरा
- भांग
- आक का फूल
- सफेद फूल
- चंदन
- रोली
- अक्षत (चावल)
- सुपारी
- लौंग और इलायची
- जनेऊ
- नारियल
- फल
दीप और धूप सामग्री
- घी का दीपक
- रुई की बत्ती
- अगरबत्ती
- धूप
वस्त्र और पूजन आसन
- भगवान के लिए वस्त्र
- पूजा का साफ आसन
- साफ सफेद या हल्के रंग के वस्त्र (स्वयं के लिए)
विशेष सामग्री रुद्राभिषेक के लिए
- रुद्राक्ष माला
- शिव चालीसा / रुद्राष्टक की पुस्तक
- ताम्बे का लोटा
- शंख