फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख हो या सलमान कोई भी कॉपी नहीं कर पाया रजनीकांत के ये 5 स्टाइल

Tue, 11 Dec 2018 06:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत
उम्र भले ही 60 के पार हो लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चमकते सितारे रजनीकांत का क्रेज बॉलीवुड में भी सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में आई फिल्म 2.0 की सफलता ने रजनीकांत की फैन फोलोइंग और बढ़ा दी है। शिवाजी राव गायकवाड़ ऊर्फ दक्षिण के थलाइवा आज साउथ फिल्मों के ही नहीं भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपर स्टार हैं। 12 दिसंबर 1950 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जन्में रजनीकांत कल अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे। साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले इस स्टार की हर चीज बेहद स्टाइलिश है। बात चाहे उनके चलने के अंदाज की हो या फिर जलती सिगरेट को हवा में उछालने की,रजनी को देखते ही उनके फैंस तालियों से उनका स्वागत करते हैं। आइए इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं उनके ऐसे ही कुछ स्टाइलिश अंदाज पर जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

2 of 6
Rajinikanth - फोटो : file photo
सनग्लास पहनने का तरीका
रजनीकांत ने अपनी फिल्मों में कई ऐसे सीन दिए हैं जिसमें उन्होंने बेहद स्टाइलिश तरीके से आंखों पर चश्मा चढ़ाया है। सनग्लास को पहनने से पहले बिजली की तरह फुर्ती से उंगलियों के बीच घुमाने का उनका स्टाइल शायद ही कोई कॉपी कर पाए। 
विज्ञापन

3 of 6
Rajinikanth - फोटो : file photo
जलती सिगरेट
अगर आप भी रजनीकांत के फैन हैं तो उनकी फिल्मों में आपने भी कई बार उन्हें जलती सिगरेट हवा में उछालकर बड़ी सहजता से अपने होंठें के बीच दबाते हुए देखा होगा। रजनीकांत का ये स्टाइल आज भी काफी हिट है। सिगरेट को फ्लिक करने के उनके इस सिग्नेचर स्टाइल ने साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी ट्रेंड सेट कर दिया।

4 of 6
रजनीकांत
सलाम करने का तरीका
रजनीकांत अपनी फिल्मों में हर बार अलग-अलग अदांज में सलाम करते हुए नजर आएं हैं। बात अगर पदयप्पा से लेकर उनकी फिल्म शिवाजी की करें तो हर बार वो अलग ही अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएं। 
विज्ञापन

5 of 6
rajinikanth
च्यूइंग गम
रजनीकांत के पास सिगरेट के साथ च्यूइंग गम चबाने की एक एवरग्रीन ट्रिक है।उनकी फिल्मों में कई सीन्स ऐसे हैं जिसमें वो अपने हाथ से च्यूइंग गम को मुंह में डालते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rajinikanth - फोटो : file photo
हाथों को घूमाने का स्टाइल
दाहिने हाथ की तर्जनी को किसी खास बिंदु की ओर इशारा करते हुए घुमाना और एकाएक अपना हाथ झटकना बेहद स्टाइलिश है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें