फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Admit Card Out: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 06 Apr 2023 03:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Interview 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 के साक्षात्कार कार्यक्रम का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Interview Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा के तीसरे फेज के इंटरव्यू के लिए ई-कॉल लेटर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण 24 अप्रैल से 18 मई तक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण 24 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोल नंबर, तिथि और साक्षात्कार का सत्र शामिल है। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय नौ बजे का है और दोपहर सत्र के लिए एक बजे का है।

 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर,सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।

  • आपका यूपीएससी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी जो केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें