फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर ममता बनर्जी के खिलाफ युवक ने की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2019 05:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
फेसबुक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिंगूर का है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम चंदन भट्टाचार्य है और वह हुगली जिले के सिंगूर का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने काली पूजा के दिन फेसबुक पर ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की। 
विज्ञापन


तृणमूल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि हमने चंदन भट्टाचार्य को सिंगूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में जांच करनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें