फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: कालीपूजा और दीपावली पर रेलवे और मेट्रो की खास तैयारी, चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

Fri, 21 Oct 2022 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

Kolkata: मेट्रो रेलवे अथॉरिटी के मुताबिक कालीपूजा और दिवाली के अगले दिन आधी रात तक मेट्रो रेल चलेगी। यह मेट्रो रेल उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर चलेगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक काली पूजा के दिन यानी 24 अक्तूबर को कुल 200 मेट्रो और 25 अक्तूबर को 188 मैट्रो दौड़ेंगी...
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो रेलवे - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालीपूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए पूर्व रेलवे और कोलकाता मेट्रो रेल ने अतिरिक्त सेवा के रूप में तोहफा देने का फैसला किया है। इस दौरान पूर्व रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसी तरह से कोलकाता मेट्रो रेल अथॉरिटी भी त्योहार के इन दो दिनों में अतिरिक्त मेट्रो चलाएगी। पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक सियालदह मंडल में अतिरिक्त नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये अतिरिक्त ट्रेन अगले सोमवार और मंगलवार यानी 24 और 25 अक्तूबर को चलेंगी।

सियालदह से डानकुनी, बारासात, रानाघाट, बरुईपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सियालदह-डानकुनी रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 11.30 बजे चलेगी। डानकुनी से आखिरी ट्रेन रात 12:25 बजे होगी। सियालदह-बारासात रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:00 बजे निकलेगी। बरसात से आखिरी ट्रेन रात 1:10 बजे निकलेगी। सियालदह-रानाघाट रूट पर स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:40 बजे निकलेगी, राणाघाट से आखिरी ट्रेन रात 11:45 बजे निकलेगी। सियालदह-बरुईपुर रूट पर सियालदह से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी। बरुईपुर से आखिरी ट्रेन रात 1:25 बजे निकलेगी। इसी रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन शाम पांच बजकर 35 मिनट पर सियालदह से रवाना होगी। ट्रेन सेवाएं 24 और 25 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें तय रूट के हिसाब से चलेंगी। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि हालांकि, छह मातृभूमि लोकल सहित कुल 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

आधी रात तक चलेगी मेट्रो

मेट्रो ने भी त्यौहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। मेट्रो रेलवे अथारिटी के मुताबिक कालीपूजा और दिवाली के अगले दिन आधी रात तक मेट्रो रेल चलेगी। यह मेट्रो रेल उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर चलेगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक काली पूजा के दिन यानी 24 अक्तूबर को कुल 200 मेट्रो और 25 अक्तूबर को 188 मैट्रो दौड़ेंगी। मेट्रो रेल प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि काली पूजा के दौरान दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिरों में तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल प्राधिकरण द्वारा 12 विशेष मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी।

काली पूजा के दिन कुल 12 मेट्रो (6 अप और 6 डाउन रूट) कबी सुभाष से दक्षिणेश्वर तक चलेंगी। मध्यरात्रि तक चलने वाली विशेष मेट्रो सेवा सोमवार को रात 9 बजकर 54 मिनट पर कवी सुभाष से शुरू होगी। पहली मेट्रो दक्षिणेश्वर से रात 9:48 बजे निकलेगी। आखिरी मेट्रो रात 12 बजे रवाना होगी। ये मेट्रो कवी सुभाष और दक्षिणेश्वर से प्रस्थान करेंगे। काली पूजा के दिन कुल 200 मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी। मेट्रो सेवाएं सुबह 6:50 बजे से रात 1:50 बजे तक चालू रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें