आज भी याद है मुझे
तुम्हारी प्यार भरी शरारतें
वो बातें, वो रातें, जब
हम मिलकर करते थे
ढेरों बातें......
मैं समझती थी तुम्हारे
दिल की हर एक बात
तुम जान जाते थे बिन
बोले मेरे दिल के हालात
आज मैं नहीं हूं तुम्हारे साथ
तुम नहीं हो कहीं मेरे पास
ये दूरियां नहीं मिटा पाई कुछ भी
आज भी मेरी आंखों में
दिखती है तुम्हारी चमक
मेरी बातों में है तुम्हारी
ही खनक
मैं जब भी मिलती हूं किसी से
लोग पाते हैं तुम्हारी ही
परछाई मुझमें, हर बात जुड़ी
होती है, मेरी तुमसे ही
फिर कैसी दूरियां
कैसी मजबूरियां
तुम कहीं दूर नहीं हो
मुझमें समा गये हो
तुम्हें मेरे पास रहने के लिये
मेरे साथ रहने की जरूरत
नहीं, कभी नहीं
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए
यहां क्लिक करें।