फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई तो संदेशा भिजवा दो सरहद पर जाने वालों को
विज्ञापन

मार गिराना भारत को हर आंख दिखाने वालों को

तुम बिल्कुल मत चिन्ता करना बूढ़ी मां ये कहती है
मातृ भूमि पर जान लुटा दो वो हर दुखड़ा सहती है

प्रियतम जो तुम एक भी दुश्मन को मार गिराओगे
समझो मेरी मांग को भर चार चांद से सजाओगे

मेरे प्यारे प्यारे पापा हमें नाज़ बड़ा है अपने पर
मान बढ़ा दो ,शान बढ़ा दो जिम्मेदारी कांधे पर

माना आज अकेले तुम हो सरहद की चौकीदारी पर
देश हमेशा नाज़ करेगा सैनिक की भागीदारी पर

छक्के खूब छुड़ाना चाहे हो कोई भी पडोसी देश
सीना चौड़ा कर के रखना मिल जाये जब ये संदेश

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें