पेड़ काटे हैं बहुत कोपल मरोड़ी
ज़िंदगी से यार थोड़ा सा बता देना
रोग का भंडार ये जीवन बना है
नयी पौधों को तनिक सा वास्ता देना
बेवफा है ये ज़माना मानता हूँ
पर वफा को भी तनिक सा रास्ता देना
भार धरती पर बनो मत भार को सोखो
हुआ दूषित आवरण उसको हवा देना
बाढ़ और भूकम्प, सूखा रोक लो
आधुनिकता भाव को थोड़ी दवा देना
गर जो चूके तो अतुल फिर सोच लो
कैक्टस की छाँव में खुद को सुला लेना
जिंदगी दुश्वार होगी यदि न जागे तो
नई पीढ़ी से अतुल हर पल गिला लेना
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए
यहां क्लिक करें।