फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमा पत्थर लगता है

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशन मंज़र लगता है।
विज्ञापन

फ़िर भी क्यों डर लगता है।

मेरा लाहौरी है मिज़ाज,
वो अमृतसर लगता है।

जब से देखा है तुझ को,
बेहतर बेहतर लगता है।

सह्बः बिन ज्यूँ मयखानः,
तुम बिन यूँ घर लगता है।

अंदर बाबा भूखे हैं,
गेट पे लंगर लगता है।

इसकी बातें अदबी हैं,
नया सुख़नवर लगता है।

यक़ीं करूं मैं किस का, अब,
भटका रहबर लगता है।

अपनो से ज़्यादा अब तो,
ग़ैर! मोतबर लगता है।

देख के दहशतग़र्दों को,
सहमा पत्थर लगता है।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें