फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर नारायण: ...लौटता है कोलम्बस का जहाज़ खोज कर एक नई दुनिया

Thu, 20 Jul 2017 09:49 AM IST
काव्य डेस्क-अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार लौटता है
विज्ञापन

कोलम्बस का जहाज
खोज कर एक नई दुनिया,
नई-नई माल-मंडियां,
हवा में झूमते मस्तूल
लहराती झंडियां।

बाज़ारों में दूर ही से
कुछ चमकता तो है−
हो सकता है सोना
हो सकती है पालिश
हो सकता है हीरा
हो सकता है कांच...
ज़रूरी है पक्की जांच।

ज़रूरी है सावधानी 
पृथ्वी पर लौटा है अभी-अभी
अंतरिक्ष यान
खोज कर एक ऐसी दुनिया
जिसमें न जीवन है−न हवा−न पानी

(कुंवर नारायण की ये कविता, कविता कोश से साभार ली गई है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें