रिचर्ड डिलेसी हारवर्ड विश्वविद्यालय में हिंदी-उर्दू के अध्ययन-अध्यापन का कार्य पिछले सोलह सालों से कर रहे हैं। रिचर्ड मूलत: ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं, इन्होंने मेल्बोर्न शहर में स्नातक की पढ़ाई के दौरान 3 साल हिंदी का अध्ययन किया फिर ऑस्ट्रेलिया लौटकर इतिहास में एम ए की उपाधि प्राप्त की। आगे की पढ़ाई यूएस के यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में साउथ एशियन स्टडीज में, विशेष रूप से आधुनिक हिंदी उपन्यास विषय पर अपनी पीएचडी की थीसिस लिखी। इसके अलावा दिल्ली के केंद्रीय हिंदी संस्थान में रिचर्ड ने अध्ययन किया है। अपना अधिकतम समय दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बिताते हैं।
इनके अलावा कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, डेनमार्क से जुड़े एल्मर जोसेफ रेनर भी वेबिनार में भाग ले रहे हैं। एल्मर जोसेफ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और हिंदी भाषा के अध्ययन-अध्यापन व प्रचार- प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 2008 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, दिल्ली से उच्चस्तरीय डिप्लोमा करने के बाद 2009 से शिक्षण क्षेत्र में सक्रिय हुए। 2009 में म्यूनिक यूनिवर्सिटी, जर्मनी, 2010 में लिपजिग यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के बाद 2011 से 13 तक जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया। 2013 से कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, डेनमार्क से जुड़े हुए हैं। हिंदी पाठ्यक्रमों को लेकर इन्होंने एक प्रोग्राम तैयार किया और 2014 में कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के बेस्ट टीचर सम्मान से नवाजे गए।
इस वेबिनार को फेसबुर और यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है, लिंक नीचे दिए गए हैं...
फेसबुक लाइव-
facebook.com/amarujala
यूट्यूब-
youtube.com/user/NewsAmarujala