हाइकु जापानी शैली की लघु कविता है। इसमें 17 वर्ण होते हैं और इसे तीन पंक्तियों में लिखा जाता है। पहली पंक्ति में पांच वर्ण, दूसरी में सात, और तीसरी में फिर पांच वर्ण होते हैं।
(हँसी)
छलकी हँसी
बनकर संगीत
नदी- सी बही
(अँधेरा)
चाँद न आता
अँधेरा गहराता
बच्चा चिल्लाता
(तम)
चाँद न आए
तारे तिलमिलाएँ
तम मुस्काए
(गुलमोहर)
गुलमोहर
गुलाल सा लगाए
है इतराए
(अमलतास)
अमलतास
पीले करके हाथ
करे न बात ।
- भावना कुँअर
साभार- कविता कोश