नई दिल्ली। वर्तमान समय में ऑनलाइन शॉपिंग और सेवाएं लेने का चलन बेहद ही तेजी के साथ हमारे देश में बढ़ रहा है जिसके पीछे का कारण सूचना क्रांति का प्रसार है। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्मार्टफोन यूजर की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल यूज़र्स की संख्या करीब 115 करोड़ से अधिक है। जिसमें से प्रत्येक भारतीय हर दिन चार से पाँच घंटे मोबाइल पर अपना समय गुजरता है। यही वजह है कि अधिकांश कंपनियां डिजिटल मार्केटिंग की राह अपना रही हैं जिससे डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ी है। इस तरह की मार्केटिंग के दौरान ग्राहकों को आकर्षक विज्ञापन दिखाने की भी जरूरत होती है जिसके बाद उपभोक्ता खुद ही उत्पाद की ओर आकर्षित हो जाता है। इसलिए इंडस्ट्री में कुशल व क्रिएटिव ग्राफिक्स डिजाइनरों की मांग में भी वृद्धि हुई है। प्राइवेट कंपनियों द्वारा इन एक्सपर्ट्स को अच्छे वेतन के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इस क्षेत्र में ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी अच्छी सैलरी वाली जॉब पाकर खुद को सशक्त बना रही हैं।
सफलता स्किल्स से मिलेगा करियर को नया आयाम
Safalta ने डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफ़िक डिज़ाइन के क्षेत्रों में आने वाले संभावनाओं और युवाओं के रोजगार की समस्याओं को देखते अपने नए कोर्सेज शुरू किये हैं जिन्हें इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने डिजाइन किया है। इन कोर्सेज को इस तरह से तैयार किया गया है कि छोटे शहरों और गावों के युवाओं को अब घर बैठे ही शहरों के टॉप क्लास टीचर्स और एक्सपर्ट्स मुहैया हो सके। अब वे घर बैठे ही मोबाइल से इन कोर्सेज को कर सकते हैं जहाँ भारत के दिग्गज मार्केटिंग गुरु जैसे अंकुर गुप्ता, अमित दुग्गल, अभिजीत किनी, पुनीत चावला, अनिल रेड्डी, आशीष मॉल अपने मास्टर क्लासेज से उन्हें मार्केट रेडी बनाते हैं। और ये कोर्सेज पूरा करते ही गांव में बैठे युवा भी घर से फ्रीलांसिंग कर हज़ारों रुपये कमा सकते हैं। इसके साथ ही ये कोर्सेज युवाओं को उनकी पहली जॉब दिलाने में मदद करेगी और इसके लिए किसी डिग्री की भी आवश्यकता नहीं है। इस कोर्सेज की सबसे बड़ी खूबी है इनका पूर्णतः हिंदी में होना और बाजार के मुकाबले बिलकुल ही वाज़िब फीस रुपये 799 रुपये में उपलब्ध होना।
डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम में मिलेंगे-
- 40 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
- 2 मास्टर क्लास सेशन्स
- 40 से ज्यादा टूल्स
- गूगल सर्टिफाइड एक्सपर्ट का मार्गदर्शन
ग्राफ़िक डिज़ाइन प्रोग्राम में मिलेंगे-
- 40 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज
- 2 मास्टर क्लास सेशन्स
- फ्री स्केचिंग क्लासेस
- 12 मॉड्यूल्स, 7+ टूल्स की ट्रेनिंग
- पाँच जीबी से अधिक के रेफरेन्स और प्रोजेक्ट फाइल्स
इन कोर्सेज को कम्पलीट करने के बाद इंटर्नशिप का मौका, कोर्स सर्टिफिकेट, और 100% जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस भी दी जाएगी।
ये हैं सफलता स्किल्स के चमकते सितारे
उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली अंशु शर्मा ने safalta से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा किया। कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें दुनिया की जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन पे में आकर्षक वेतन वाली जॉब मिली है। उत्तराखंड की प्रियंका वर्मा safalta से ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्स को पूरा करने के बाद आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी Liva में स्टूडियो असिस्टेंट का काम कर रही हैं। दिल्ली की प्रेरणा गोयल safalta से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स को कम्पलीट करने के बाद Motozeal सेल्स एंड सर्विसेज में इंटर्नशिप कर रही हैं।
ऐसे ज्वॉइन करें इन कोर्सेज को
अगर आप इन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज यानी 5 अप्रैल को एडमिशन लेने वालों को यह कोर्स महज 799 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इस कोर्स की फीस में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।