फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2022: इसमें हिस्सा लेने के लिए 35 से 40 लाख अभ्यर्थी करते हैं आवेदन, अगर किसी के साथ आपका स्कोर हो गया टाई तो किसे मिलेगी नौकरी, जानें यहाँ

Mon, 04 Apr 2022 04:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने MTS भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी करके इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा लगभग हर साल मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती का आयोजन किया जाता है और आयोग ने MTS भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन अभी हाल ही में जारी किया है। SSC ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च से कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेनेके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस बार इस भर्ती में थोड़ा बदलाव किया है और MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके MTS तथाहवलदार के पदों के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों अभ्यर्थी करते हैं आवेदन :

MTS भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने का मौका दिया जाता है, इसलिए इसमें शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। विभिन्नमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MTS भर्ती 2019 में हिस्सा लेने के लिए 38.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इसकी लिखित परीक्षा में इनमें से 19.18 लाखअभ्यर्थियों ने ही हिस्सा लिया था। इस साल भी MTS भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

क्या होगा टाई ब्रेकिंग फार्मूला :

इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते है और ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों को एक समान मार्क्स आ जाए। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थीके चयन के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों के पेपर 2 (टियर 2) के मार्क्स देखे जाएंगे। अगर इसके बाद भी मार्क्स समान रहते हैं तो अभ्यर्थियों के टियर 1 के चौथें पार्ट (जनरलअवेयरनेस) के मार्क्स देखे जाएंगे। इसके बाद भी मार्क्स समान रहने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। अगर अभ्यर्थियों की आयु भी समान रहती है तो वैसे अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा जिनका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदोंपर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के साथ एक फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकारकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें