फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC ANM Exam Date: यूपी एएनएम भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 5272 पदों के लिए 11 जनवरी को होगा मेंस एग्जाम

Fri, 02 Jan 2026 10:03 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC ANM Exam Date OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 5272 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए मेंस परीक्षा 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC ANM Exam Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 5272 पद भरे जाएंगे, जिनमें 4892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन बरेली, लखनऊ और झांसी में किया जाएगा।

विज्ञापन

अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Examination सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक कर जरूरी विवरण भरकर परीक्षा जनपद की सूचना डाउनलोड कर सकते हैं। यही सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है।

आयोग ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की जानकारी देख पाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि पहले फीस जमा करें, उसके बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक करें।

प्रवेश पत्र को लेकर जरूरी सूचना

अभ्यर्थी ध्यान दें, कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना आयोग समय पर अपनी वेबसाइट के माध्यम से देगा।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय रहते शुल्क का भुगतान जरूर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें