फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO SSPL Internship: साइंस-इंजीनियरिंग छात्रों के लिए डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप, 30 हजार मिलेगा स्टाइपेंड

Thu, 01 Jan 2026 07:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO SSPL Internship: डीआरडीओ की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), दिल्ली में साइंस और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए छह महीने की पेड इंटर्नशिप निकली है। चयनित छात्रों को कुल 30 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2026 है।
 
विज्ञापन
Internship - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO SSPL Internship: देश की रक्षा से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए डीआरडीओ एक खास अवसर लेकर आया है। यदि आप साइंस या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और रिसर्च के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह इंटर्नशिप आपके करियर के लिए अहम साबित हो सकती है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अपनी सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), दिल्ली में छह महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के साथ सीधे काम करने का अवसर मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह पेड इंटर्नशिप खासतौर पर साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। वे छात्र जो वर्तमान में बीई/बीटेक, एमएससी या एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मटेरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, लेजर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर डिवाइस, आईटी और कंप्यूटर साइंस (CSE) जैसे विषयों से जुड़े छात्र भी पात्र हैं।

स्टाइपेंड और इंटर्नशिप की अवधि

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कुल 52 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि 4 सप्ताह और अधिकतम अवधि 6 महीने तय की गई है। जो छात्र इंटर्नशिप की पूरी अवधि सफलतापूर्वक पूरी करेंगे, उन्हें कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इसका मतलब है कि छात्रों को हर महीने लगभग 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

इंटर्नशिप के दौरान क्या सीखने को मिलेगा

SSPL लैब में काम करने का मतलब है देश की सबसे एडवांस रिसर्च फैसिलिटी का हिस्सा बनना। यहां छात्रों को नैनोटेक्नोलॉजी, लेजर डायोड, सेंसर सिस्टम, सर्किट डिजाइन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का मौका मिलेगा।

SSPL मुख्य रूप से एडवांस सेमीकंडक्टर मटेरियल और डिवाइसेस पर रिसर्च करती है। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को डीआरडीओ के अनुभवी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ काम करने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में रिसर्च और इंडस्ट्री दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से जारी रिकमंडेशन लेटर अपलोड करना अनिवार्य है।

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
forms.gle/yMLPLTtWz4Jid6Da8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें