UPSSSC JE Mains 2024: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट का तैयार किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
UPSSSC JE Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in.) पर जाएं।
- अब "विज्ञापन" टैब पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2024 ऑनलाइन पंजीकरण पृष्ठ खुल जाएगा।
- यूपीएसएसएससी जेई भर्ती के लिए "आवेदन पत्र" बटन पर क्लिक करें।
- प्राथमिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2023 के अनुसार आवश्यक सभी व्यक्तिगत और अन्य विवरण भरें।आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
- निर्धारित प्रारूप में नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।