फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA 2021 भर्ती : UPSC ने जारी की अधिसूचना, 30 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Sun, 27 Dec 2020 05:45 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPSC NDA EXAM
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से NDA 2021 की संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना जारी हो चुकी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2021 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। एनडीए के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग में 147वें कोर्स बैच और भारतीय नौसैनिक अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 109वें बैच के लिए प्रवेश 02 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। 

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 से upsconline.nic.in पर शुरू होगी। यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2021 है। यूपीएससी एनडीए-1 की विस्तृत अधिसूचना 30 दिसंबर, 2020 को upsc.gov.in पर भी जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पढ़ सकेंगे। UPSC NDA 1 की परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें