उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा 19-20 दिसंबर को हुई थी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 29 दिसंबर 2020 तक का वक्त दिया है।