संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य (ESE Main) परीक्षा के लिए डीटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (DAF) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर गुरुवार 24 दिसंबर को जारी कर दिया है। डीटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म वेबसाइट पर 05 जनवरी, 2021 को शाम 06 बजे तक आवेदन के लिए उपलब्ध रहेगा। प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके कैंडिडेट मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म निर्धारित समयसीमा में भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 347 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।