फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rojgar Mela 2025: यूपी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका! 31 अक्तूबर तक लगेंगे 10 मेले; देखें जिलेवार लिस्ट

Wed, 22 Oct 2025 09:11 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर आया है। राज्य के विभिन्न जिलों में 31 अक्तूबर 2025 तक 10 रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कई नामी कंपनियां युवाओं को मौके पर ही नौकरी का ऑफर देंगी। 
विज्ञापन
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के कई जिलों में अक्तूबर महीने के अंत तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इटावा, भदोही, मेरठ, एटा, बांदा और ललितपुर जैसे जिलों में 31 अक्तूबर 2025 तक कुल 10 रोजगार मेले आयोजित होंगे। इन मेलों में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही इंटरव्यू के जरिए नौकरी का ऑफर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन मेलों में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवा योजन निदेशालय की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

देखें जिलेवार लिस्ट

तिथि वैकेंसी जगह पता
24 - 25 अक्तूबर 2025 100 इटावा जसवंतनगर, इटावा
24 अक्तूबर 2025 300 भदोही (संत रविदास नगर) जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर, भदोही
25 अक्तूबर 2025 350 मेरठ क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मेरठ, रोहटा ब्लॉक
27 अक्तूबर 2025 593 एटा कल्याणी, पीजी, कॉलेज मारहरा, जिला, एटा
28 अक्तूबर 2025 20 बांदा रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई पचनेही, बांदा
29 अक्तूबर 2025 674 ललितपुर पहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय, पनारी, ललितपुर
29-30 अक्तूबर 2025 50 खेरी पलिया खेरी
30 अक्तूबर 2025 500 कौशांबी ब्लॉक परिसर मुरातगंज
31 अक्तूबर 2025 250 खेरी आईटीआई राजापुर, लखीमपुर खेरी
31 अक्तूबर 2025 350 मेरठ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलाय मेरठ

 
इन रोजगार मेलों में युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट और अन्य पदों पर जॉब के अवसर मिलेंगे।

  • योग्यता: 10वीं पास, ITI, 12वीं, ग्रेजुएट फ्रेशर या अनुभवी उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
  • आयु सीमा: कुछ पोस्टों के लिए 18 से 35 वर्ष, जबकि कुछ पदों पर 40 वर्ष या 65 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • सैलरी: पद और कंपनी के अनुसार ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं

इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ रखना जरूरी है:
  • 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वैध ईमेल आईडी
ये दस्तावेज रजिस्ट्रेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया में आवश्यक होंगे, इसलिए सभी कागजात तैयार रखें।

यहां देखें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें