29 अक्तूबर को होगी परीक्षा
एनआईएसीएल एओ मेन्स 2025 परीक्षा 29 अक्तूबर को ऑनलाइन आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 550 सहायक अधिकारी (AO) के पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में चरण-1 (प्रारंभिक) परीक्षा, चरण-2 (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- Administrative Officer 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- 'चरण-2 (मुख्य) परीक्षा के लिए कॉल-लेटर डाउनलोड करें' विकल्प चुनें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपना एनआईएसीएल AO मेन्स 2025 एडमिट कार्ड जांचें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।