फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Anganwadi Bharti: आगरा, मथुरा समेत छह जिलों में निकली 1100+ पदों के लिए नई भर्ती, क्या है अंतिम तिथि? जानें

Mon, 13 Jul 2026 05:10 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा समेत छह जिलों में 1100 से अधिक पदों पर आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12वीं पास महिला उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता, जिलेवार पदों और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत विभिन्न नए जिलों में भर्ती निकाली है। पहले मैनपुरी और देवरिया में आवेदन शुरू होने के बाद अब आगरा, मथुरा, संभल, औरेया, श्रावस्ती और चंदौली समेत छह नए जिलों के लिए भी भर्ती अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित जिले के नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए 12वीं पास महिला अभ्यर्थी आवेदन करने की पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना होगा। भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के बजाय शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। 

क्या है सभी जिलों की आखिरी तारीख?

इन जिलों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का यह अच्छा अवसर है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है।

इसलिए अभ्यर्थी अपने जिले की अंतिम तिथि की जानकारी पहले ही जांच लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखकर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है।

विज्ञापन

 
जिले का नाम कुल रिक्तियां आवेदन की अंतिम तिथि
संभल 177 28 जुलाई 2026
औरेया 181 28 जुलाई 2026
श्रावस्ती 68 27 जुलाई 2026
चंदौली 126 25 जुलाई 2026
आगरा 322 25 जुलाई 2026
मथुरा 236 24 जुलाई 2026
कुल 1110 -

क्या है योग्यता की शर्तें?

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम सभा और शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।
  • आंगनवाड़ी भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट 12वीं, समकक्ष योग्यता, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जबकि 10वीं के अंक इसमें शामिल नहीं होंगे। मेरिट सूची बनाने के लिए उम्मीदवार के प्रतिशत अंकों को 10 से विभाजित किया जाएगा। वहीं, ग्रेडिंग और सीजीपीए प्रणाली से प्राप्त अंकों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित कर मेरिट में शामिल किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • संबंधित जिले की भर्ती अधिसूचना चुनें और Apply Online/New Registration पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करके पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक और निवास संबंधी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें