कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर टेक्नीशियन: संबंधित ट्रेड में ITI (NTC/NAC) प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर: संबंधित विषय में BE/BTech या आवश्यक स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
- वित्त, मानव संसाधन, मार्केटिंग, कंपनी सेक्रेटरी और जनसंचार जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री/स्नातकोत्तर योग्यता जरूरी है।
- सलाहकार (वित्त एवं लेखा परीक्षा): उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना चाहिए और वित्त एवं ऑडिट क्षेत्र में 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- अतिरिक्त महाप्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट): सेवानिवृत्त सेना अधिकारी (कम से कम कर्नल रैंक) और 15 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।
- वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा) और वरिष्ठ प्रबंधक (बौद्धिक संपदा): संबंधित तकनीकी डिग्री, आवश्यक प्रमाणपत्र और कार्य अनुभव होना चाहिए।
- हर पद के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।
आयु सीमा की शर्तें
आयु सीमा की गणना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के स्तर के अनुसार आयु सीमा तय की गई है। जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार मिलने वाली छूट को शामिल करने पर अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक हो सकती है।
वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक और सलाहकार पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन पदों पर भी लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
AVNL भर्ती 2026 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क रखा गया है। ऐसे उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।