इन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) जरूरी होंगे। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र देना होगा, जबकि शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं से स्नातकोत्तर तक की सभी मार्कशीट जमा करनी होंगी। विधवा उम्मीदवारों को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति, जबकि तलाकशुदा महिलाओं को संबंधित न्यायालय का आदेश प्रस्तुत करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेजों की साफ और स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।
- विधवा उम्मीदवार मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अपलोड करें। तलाकशुदा या परित्यक्ता उम्मीदवार संबंधित कोर्ट का आदेश अपलोड करें।