कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
पीएफआरडीए भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
पीएफआरडीए ग्रेड ए भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अधिकारी श्रेणी 'ए' के पद पर वेतनमान 62,500 से शुरू होकर 1,26,100 तक मिलेगा। इस वेतनमान में तय अंतराल पर वेतन वृद्धि शामिल है और यह वेतनमान 17 वर्षों में निर्धारित चरणों के अनुसार बढ़ता है।