TNPSC Group 2 Result 2025: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 2 और ग्रुप 2A की प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम 22 दिसंबर, 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर उपलब्ध हुआ। 28 सितंबर, 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब यह पता लगा सकते हैं कि उन्होंने मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता हासिल की है या नहीं।
645 पदों पर होगी भर्ती
TNPSC Group 2 और 2A प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। इस PDF में केवल योग्य उम्मीदवारों के पंजीकरण नंबर शामिल हैं, व्यक्तिगत स्कोर नहीं दिया गया है। उम्मीदवार इस सूची के माध्यम से यह जान सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं या नहीं।
परिणाम के साथ ही TNPSC ने मुख्य परीक्षा की तिथियां, शुल्क भुगतान अनुसूची और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की है। यह भर्ती तमिलनाडु सरकार के विभिन्न विभागों में 645 ग्रुप 2 और 2A पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।