फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC EPFO Result: यूपीएससी ईपीएफओ ईओ और एओ का रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की देखें लिस्ट

Tue, 23 Dec 2025 09:58 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC EPFO Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC EPFO Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक रूप से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं और जान सकते हैं कि वे इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं।

विज्ञापन

नवंबर में हुई थी परीक्षा

यूपीएससी ईपीएफओ EO/AO परीक्षा 30 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 156 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या?

जो उम्मीदवार इस चरण में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उन्हें अब DAF (Detailed Application Form) भरना होगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू (साक्षात्कार) होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए उम्मीदवारों को अब अपने विषय ज्ञान के साथ-साथ करंट अफेयर्स, प्रशासनिक समझ और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

UPSC ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। DAF (Detailed Application Form) भरते समय सभी जानकारियां सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार ही भरें, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान इनकी सत्यापन किया जाएगा।


UPSC EPFO Final Result 2025: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • पहले आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Examinations” टैब पर क्लिक करें और फिर “Active/Previous Examinations” चुनें।
  • यहां आप “EPFO Enforcement Officer/Accounts Officer Final Result 2025” का लिंक देखेंगे।
  • लिंक पर क्लिक करें और रिजल्ट PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें। 
  • अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें