STPI Vacancy 2025: कुल 24 पदों पर होगी भर्ती
प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी सहायता स्टाफ सदस्य, सहायक और अन्य पदों की भर्ती के लिए कुल 24 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें सबसे अधिक रिक्तियां वैज्ञानिक बी पद के लिए हैं। विषयवार रिक्तियों का विवरण और वेतन नीचे देख सकते हैं:
| पद का नाम |
लेवल |
पे मैट्रिक्स (रुपये में) |
चयन प्रक्रिया |
पदों की संख्या |
| तकनीकी स्टाफ सदस्य – E-I (वैज्ञानिक "B") |
लेवल 10 |
56100 – 177500 |
लिखित परीक्षा + इंटरव्यू |
05 |
| सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-V |
लेवल 6 |
35400 – 112400 |
लिखित परीक्षा |
02 |
| प्रशासनिक अधिकारी (A-V) |
लेवल 7 |
44900 – 142400 |
लिखित परीक्षा |
03 |
| सहायक (A-IV) |
लेवल 6 |
35400 – 112400 |
लिखित परीक्षा |
03 |
| सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-IV |
लेवल 5 |
29200 – 92300 |
लिखित परीक्षा |
04 |
| सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-III |
लेवल 4 |
25500 – 81100 |
लिखित परीक्षा |
01 |
| सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-II |
लेवल 2 |
19900 – 63200 |
लिखित परीक्षा + ट्रेड टेस्ट (प्रैक्टिकल) |
01 |
| सहायक (A-III) |
लेवल 5 |
29200 – 92300 |
लिखित परीक्षा |
01 |
| सहायक (A-II) |
लेवल 4 |
25500 – 81100 |
लिखित परीक्षा |
02 |
| सहायक (A-I) |
लेवल 2 |
19900 – 63200 |
लिखित परीक्षा |
01 |
| कार्यालय परिचारक (S-I) |
लेवल 1 |
18000 – 56900 |
लिखित परीक्षा + ट्रेड/स्किल टेस्ट |
01 |
इस भर्ती के अंतर्गत तकनीकी स्टाफ सदस्य - E-I (वैज्ञानिक बी) के कुल 05 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (MTSS) ES-V के 02 पद और प्रशासनिक अधिकारी (A-V) के 03 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं सहायक (A-IV) के लिए भी 03 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अन्य पदों की बात करें तो MTSS ES-IV के 04 पद, MTSS ES-III का 01 पद और MTSS ES-II का 01 पद शामिल है। साथ ही सहायक (A-III) का 01 पद, सहायक (A-II) के 02 पद और सहायक (A-I) का 01 पद रखा गया है। इसके अलावा कार्यालय परिचारक (S-I) के लिए 01 पद पर भर्ती की जाएगी।
सैलरी और पे मैट्रिक्स
इस भर्ती में सैलरी लेवल-1 से लेकर लेवल-10 तक निर्धारित की गई है। सबसे अधिक वेतन वैज्ञानिक "बी" (लेवल-10) को मिलेगा, जिसका पे मैट्रिक्स 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है। प्रशासनिक अधिकारी (लेवल-7) को 44,900 से 1,42,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
MTSS ES-V और सहायक A-IV (लेवल-6) के लिए वेतन 35,400 से 1,12,400 रुपये रखा गया है। वहीं MTSS ES-IV और सहायक A-III (लेवल-5) को 29,200 से 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
MTSS ES-III और सहायक A-II (लेवल-4) का पे मैट्रिक्स 25,500 से 81,100 रुपये है। MTSS ES-II और सहायक A-I (लेवल-2) को 19,900 से 63,200 रुपये वेतन मिलेगा, जबकि कार्यालय परिचारक (लेवल-1) के लिए सैलरी 18,000 से 56,900 रुपये तय की गई है।
STPI Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
अधिकांश पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वैज्ञानिक बी पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
MTSS ES-II पद पर अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के साथ ट्रेड टेस्ट (प्रैक्टिकल) को क्वालिफाई करना जरूरी होगा। वहीं कार्यालय परिचारक (S-I) पद के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद ट्रेड/स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता/पात्रता के विवरण के लिए अधिसूचना जरूर देखें।
आधिकारिक अधिसूचना देखें...
STPI Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से उपलब्ध आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stpi.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर एसटीपीआई भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें।