फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : CHSL का 15 जनवरी, CGL 2018 का रिजल्ट 31 मार्च को आएगा

Thu, 31 Dec 2020 01:11 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने 14 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की तिथि बता दी है। जनवरी से लेकर जून तक ये रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। एसएससी के अनुसार सबसे पहले जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2018 का रिजल्ट 11 जनवरी, 2021 को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

इसके बाद, कंबाइंड हायर सेकेंड्री 10 प्लस 2 लेवल एग्जामिनेशन-2019 टीयर -1 का रिजल्ट 15 जनवरी, 2021 को, सीएपीएफ में कांस्टेबल, एनआईए, एसएसएफ और राइफल मैन इन असम राइफल परीक्षा-2018 का फाइनल रिजल्ट 20 जनवरी, 2021, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा-2020 पेपर-1 का रिजल्ट 20 जनवरी, 2021 को घोषित किया जाएगा।
तत्पश्चात अगले माह में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 टीयर-2 का रिजल्ट 20 फरवरी, 2021, सब इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस परीक्षा-2020 पेपर-1 का रिजल्ट 26 फरवरी, 2021 जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2019 पेपर-1 का रिजल्ट 26 फरवरी, 2021  को जारी किया जाना है। जबकि मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ परीक्षा-2019 का रिजल्ट 05 मार्च, 2021, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2020 का रिजल्ट 15 मार्च, 2021, सीजीएल-2018 का रिजल्ट 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा। वहीं, फेज-8 परीक्षा 09 अप्रैल, 2021, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2019 का 09 अप्रैल, 2021, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा- 2018 का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2021, सीएचएसएल-2018 का फाइनल रिजल्ट 30 जून, 2021 को घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें